हमारे विचार से विजयनगर के राजा कृष्णदेव राय निम्नलिखित कारणों से व्यापार को प्रोत्साहित करने के इच्छुक थे
1. राजा अपनी सेना के लिए शक्तिशाली घोड़े व हाथी प्राप्त करना चाहता था।
2. राजा अपने राज्य में घोड़ों, हाथियों, रत्नों, चंदन, मोती एवं अन्य वस्तुओं का आयात बढ़ाना चाहता था ताकि व्यापारियों से वस्तुएँ उनके दुश्मनों तक न पहुँच पाएँ।
3. व्यापार से प्राप्त राजस्व राज्य की समृद्धि में योगदान देता था।. इन विनिमयों से राजा, शासक वर्ग, राज्य, व्यापारी वर्ग, शिल्पी वर्ग, विदेशी व्यापारी वर्ग, जन साधारण आदि समूहों को लाभ पहुँचा होगा।