उपेक्षणीय द्रव्यमान, 1 मीटर लम्बाई तथा `10^(-6)` वर्ग मीटर अनुप्रस्थ-परिच्छेद क्षेत्रफल वाला ताँबे का एक तार, जिसका एक सिरा स्थित है, एक चिकनी क्षैतिज मेज पर रखा है | उसके दूसरे सिरे से 1 किलोग्राम द्रव्यमान की एक गेंद बँधी है | गेंद तथा तार 20 रेडियन प्रति सेकण्ड के कोणीय वेग से घूम रहे हैं | यदि तार में उत्पन्न खिंचाव `10^(-3)` मीटर है, तो ताँबे का यंग-प्रत्यास्थता गुणांक ज्ञात कीजिए | यदि कोणीय वेग को 100 रेडियन प्रति सेकण्ड तक बढ़ाने पर तार टूट जाता है, तो भंजक-प्रतिबल (breaking stress) ज्ञात कीजिए |