![](https://www.sarthaks.com/?qa=blob&qa_blobid=514613263848630501)
दिया गया रेखाखण्ड AB = 8 सेमी। दो वृत्त जिनके केन्द्र A और B तथा त्रिज्यायें क्रमशः 4 सेमी और 3 सेमी हैं।
हमें प्रत्येक वृत्त पर दूसरे वृत्त के केन्द्र से दो-दो स्पर्श रेखायें खींचनी हैं।
रचना के चरण निम्नलिखित हैं:
चरण 1. AB = 8 सेमी का एक रेखाखण्ड खींचें।
चरण 2. A केन्द्र से 4 सेमी त्रिज्या का एक वृत्त खींचें।
चरण 3. B केन्द्र से 3 सेमी त्रिज्या का दूसरा वृत्त खींचें।
चरण 4. रेखाखण्ड AB को समद्विभाग करें। माना कि L, AB का मध्य बिंदु है।
चरण 5. L को केन्द्र मानकर, AL त्रिज्या का एक बिन्दुवत् वृत्त खींचें। यह दोनों वृत्तों (A केन्द्र वाले तथा B केन्द्र वाले वृत्तों को) को P, Q, R तथा S बिन्दुओं पर काटते हैं।
चरण 6. AP, AQ, BR तथा BS को मिला दें।
तब प्राप्त रेखायें ही अभीष्ट स्पर्श रेखायें हैं।