किसी चूड़ी की सहायता से एक वृत्त खींचने का अर्थ है कि वृत्त का केन्द्र अज्ञात है। सर्वप्रथम हम केन्द्र ज्ञात करेंगे।
रचना के चरण:
- चूड़ी की सहायता से वृत्त खींचा। इस वृत्त का केन्द्र बिन्दु ज्ञात करने के लिए कोई दो जीवाएँ AB और CD खींचते हैं।
- जीवा AB और CD के लम्ब समद्विभाजक किए जो परस्पर 0 बिन्दु पर काटते हैं। बिन्दु 0 वृत्त का केन्द्र होगा। [∵ OA = OB = OC = OD] (वृत्त की त्रिज्याएँ हैं)
- वृत्त के बाहर कोई बिन्दु P लिया।
- OP को मिलाकर लम्ब समद्विभाजक किया जो OP को बिन्दु M पर काटता है।
- बिन्दु M को केन्द्र मानकर MP त्रिज्या का वृत्त खींचते हैं जो O केन्द्र वाले वृत्त को T1, व T2 पर काटता है।
- PT1 और PT2 को मिलाया।
अत: PT1 व PT2 अभीष्ट स्पर्श रेखाएँ हैं।