Bishnois followed the twenty nine basic principles laid down by their religious head Jambaji. They preserved trees around their villages. They also protected blackbucks,chinkaras, peafowl and all other birds and animals. Gradually, their land was covered by trees. Their cattle had enough to feed themselves. The land recovered its fertility. The Bishnois became a prosperous people.
बिश्नोई ने अपने धार्मिक आराध्य जंबाजी द्वारा प्रदत्त 29 आधारभूत सिद्धांतों को अपनाया। उन्होंने अपने गाँव के आसपास वृक्षों का संरक्षण किया। उन्होंने काले हिरण, चिंकारा, मोर तथा अन्य पशु-पक्षियों को भी संरक्षण प्रदान किया। धीरे-धीरे उनकी भूमि वृक्षों से आच्छादित हो गई। उनके पशुओं को खाने के लिए पर्याप्त आहार था। धरती की उर्वरता वापस लौट आई। बिश्नोई एक समृद्ध समुदाय बन गया।