NCERT Solutions Class 8, Hindi, Durva, पाठ- 4, ओस
लेखक - सोहनलाल दिवेदी
1. कविता से
(क) कविता में रतन किसे कहा गया है और वे कहाँ-कहाँ बिखरे हुए हैं?
उत्तर
कविता में ओस को रतन कहा गया है और वे हरी घास, पत्तों और फूलों पर बिखरे हुए हैं।
(ख) ओस कणों को देखकर कवि का मन क्या करना चाहता है?
उत्तर
ओस कणों को देखकर कवि का मन कर रहा है कि वह अंजलि भर कर इन्हें ले आए और इनको देख-देख कर एक कविता लिखे।
2. कविता से आगे
(क) पता करो कि सुबह के समय खुले स्थानों पर ओस की बूँदें कैसे बन जाती हैं? इसे अपने शिक्षक को बताओ।
उत्तर
दिन में सूरज की रोशनी से पानी गर्म होकर भाप बनकर ऊपर की ओर उठता है। रात में यह ठंडा होकर गिरता है और बूँदों के रूप में हरे घास, पत्ते और फूलों पर रुक जाती है। यहाँ यह जल्दी से सूखती नहीं है। इसलिए यह हमें धूप निकलने से पहले दिखाई देती है और धूप निकलते ही फिर से भाप बनकर उड़ जाती है।
(ख) क्या ओस, कोहरा और वर्षा में कोई संबंध है? इसके बनने और होने के कारणों का पता लगाओ और उसे अपने ढंग से लिखकर शिक्षक को दिखाओ।
उत्तर
ओस, कोहरा व वर्षा तीनों ही तेज़ गर्मी में पानी से भाप बनकर उड़ जाते हैं। ऊपर ठंडक मिलने से ये जम जाते हैं, जो हमें बादलों के रूप में दिखते हैं। ओस बहुत ही हल्की सर्दी में छोटी-छोटी बूदों के रूप में गिरती है। कोहरा बहुत ठंड में होता है। कोहरे में पानी नहीं गिरता परन्तु ठंड़ी भाप नीचे की तरफ़ आ जाती है। वर्षा किसी बादल के थोड़ा गरम चीज़ से टकराने से पानी के रूप में गिरता है।
(ग) सूरज निकलने के कुछ समय बाद ओस कहाँ चली जाती है? इसका उत्तर तुम अपने मित्रों, बड़ों, पुस्तकों और इंटरनेट की सहायता से प्राप्त करो और शिक्षक को बताओ।
उत्तर
सूरज निकलने के बाद पानी फिर गर्म होकर भाप बनकर उड़ जाता है, तो ओस गायब हो जाती है।
3. तुम्हारी कल्पना
"इनकी शोभा निरख-निरख कर,
इन पर कविता एक बनाऊँ।"
कवि ओस की सुंदरता पर एक कविता बनाना चाहता है। यदि तुम कवि के स्थान पर होते, तो कौन-सी कविता बनाते ? अपने मनपसंद विषय पर कोई कविता बनाओ।
उत्तर
तितली रानी
तितली रानी, तितली रानी
दूर देश से आई हो।
इतने सुंदर, रंग-बिरंगे
पंख कहाँ से लाई हो।
फूल तुम्हें हैं अच्छे लगते।
आसमान में उड़ना है भाता।
जैसे तुम कोई शहज़ादी हो
जो परीलोक से आई हो। |
4. मौसम की बात
(क) तुम्हारे विचार से यह किस मौसम की कविता हो सकती है?
उत्तर
हमारे विचार से यह ओस जब हल्की सर्दी पड़नी शुरू हो जाती है तब पड़ती है।
(ख) तुम्हारे प्रदेश में कौन-कौन से मौसम आते हैं? उसकी सूची बनाओ।
उत्तर
हमारे प्रदेश में सर्दी, गर्मी, बरसात, वसंत, पतझड़ आदि ऋतुएँ आती हैं।
(ग) तुम्हें कौन सा मौसम सबसे अधिक पसंद है और क्यों?
उत्तर
हमें वर्षा का मौसम सबसे अच्छा लगता है चारों ओर हरियाली हो जाती है। वर्षा में भीगना भी अच्छा लगता है।
5. अंजलि में
"जी होता इन ओस कणों को अंजलि में भर घर ले आऊँ"
कवि ओस को अपनी अंजलि में भरना चाहता है। तुम नीचे दी गई चीज़ों में से किन चीजों को अपनी अंजलि में भर सकते हो? सही (√) का चिह्न लगाओ-
रेत |
ओस |
धुआँ |
हवा |
पानी |
तेल |
लड्डू |
गंद |
|
|
|
|
|
|
|
|
उत्तर
रेत |
ओस |
धुआँ |
हवा |
पानी |
तेल |
लड्डू |
गंद |
(✓) |
|
|
|
(✓) |
(✓) |
(✓) |
(✓) |
6. उलट-फेर
"हरी घास पर बिखरे दी हैं
ये किसने मोती की लड़ियाँ?"
ऊपर की पंक्तियों को उलट-फेर कर इस तरह भी लिखा जा सकता है–
"हरी घास पर ये मोती की लड़ियाँ किसने बिखेर दी हैं?"
इसी तरह नीचे लिखी पंक्तियों में उलट-फेर कर तुम भी उसे अपने ढंग से लिखो।
(क) "कौन रात में गूँथ गया है
ये उज्ज्वल हीरों की कड़ियाँ?"
उत्तर
रात में कौन ये उज्जवल हीरों की कड़ियाँ गूँथ गया है?
(ख) "नभ के नन्हें तारों में ये
कौन दमकते हैं यों दमदम?"
उत्तर
नभ के नन्हे तारों में ये कौन दमदम दमकते हैं?