NCERT Solutions Class 7, Hindi, Durva, पाठ- 8, काबुलीवाला
लेखक - रविंद्रनाथ टैगोर
3. पाठ संबंधी प्रश्न
क. मिनी को ऐसा क्यों लगता था कि काबुलीवाला अपनी झोली में चुराए हुए बच्चों को छिपाए हुए है?
उत्तर
काबुलीवाला अपने कंधे से लटकाकर एक झोली रखता था। चूँकि मिनी बच्ची थी इसलिए उसे झोली के आकार को देखकर झूठा विश्वास हो गया था कि काबुलीवाला झोली में चुराए हुए बच्चे छिपाए हुए हैं।
ख. मिनी की काबुलीवाले से मित्रता क्यों हो गई?
उत्तर
मिनी को उसके पिता के सिवा कोई ऐसा नहीं मिला था जो उसकी बातों को धीरज से सुने। काबुलीवाला बीच-बीच में मिनी की बातों पर अपनी राय भी बताता और वह उसे बादाम-किशमिश भी देता था, इस कारण मिनी की काबुलवाले से मित्रता हो गई।
ग. काबुलीवाला हमेशा पैसा क्यों लौटा देता था?
उत्तर
काबुलीवाला एक बेटी का पिता था। वह मिनी को अपनी बेटी की तरह प्यार करता। वह मिनी के लिए बादाम-किशमिश भेंटस्वरूप लाता, बदले में पैसे दिया जाना उसे अच्छा नहीं लगता इसलिए वह हमेशा पैसा लौटा देता था।
घ. वर्षों बाद मिनी के पिता ने काबुलीवाले को उसकी किस बात से पहचान लिया?
उत्तर
काबुलीवाले की हँसी को देखकर वर्षों बाद मिनी के पिता ने उसे पहचान लिया।
4. सोचो और जवाब दो
क. रहमत ने एक धोखेबाज़ आदमी को छुरा मार दिया। क्या अगर तुम रहमत की जगह होते तो क्या करते?
उत्तर
रहमत ने एक धोखेबाज़ आदमी को छुरा मार दिया। उसके द्वारा ऐसा करना उचित नहीं था। यदि मैं रहमत की जगह होता, तो उसको धोखधड़ी करने के आरोप में जेल में बंद करवा देता। सबसे पहले पुलिस थाने में जाकर उसकी रिपोर्ट लिखवाता तथा उसमें मुकदमा दायर करता। यह प्रण भी लेता कि बिना सोचे समझे किसी को उधार नहीं दूँगा।
ख. मिनी की माँ रहमत पर नजर रखना चाहती थी परंतु पिता रहमत को मना नहीं कर पाते थे। तुम्हारे विचार में कौन सही था? क्यों?
उत्तर
मेरे अनुसार दोनों अपने जगह सही थे। चूँकि माँ के अनुसार रहमत एक अजनबी था इसलिए उसपर निगरानी रखना जरूरी था। वहीं दूसरी ओर पिता रहमत के स्वभाव से भली-भांति परिचित थे और उन्हें विश्वास था की रहमत एक नेक दिल व्यक्ति है।
ग. मान लो तुम मिनी हो। अब अपनी कहानी पूरी कक्षा में सुनाओ।
उत्तर
मेरा नाम मिनी है। मेरे पिता का नाम .......... है। मेरे पिता एक लेखक हैं तथा मेरी माताजी एक गृहणी हैं। मैं घर में सबसे छोटी हूँ। अतः सबकी लाडली हूँ। पिताजी तो हमेशा मुझे गोद में बिठाए रखते हैं परन्तु माताजी बहुत सख्त हैं। मेरे बहुत से मित्र हैं। परन्तु काबुलीवाला मेरा सबसे प्रिय दोस्त है। वह रोज़ शाम को घर आता है। हम दोनों मिलकर बहुत-सी बातें करते हैं। वह मेरे लिए हमेशा बादाम और किशमिश लाता है। माताजी सदैव मुझे उससे बात करने के लिए मना किया करती हैं। परन्तु मुझे उनका ऐसा कहना अच्छा नहीं लगता है। काबुलीवाला मेरा सबसे अच्छा मित्र है और मैं उससे बात करना बंद नहीं कर सकती हूँ।
5. सही मिलान करो
क. |
बे-सिर-पैर |
तुरंत |
ख. |
पलक झपकते ही |
बिना मतलब के |
ग. |
बँधी हुई बातें |
चेहरा सामने से हटा लेना |
घ. |
बात चलना |
निश्चित बातें/एक ही तरह की बातचीत |
ड़. |
मुँह फेरना |
बात शुरू होना |
उत्तर
क. |
बे-सिर-पैर |
बिना मतलब के |
ख. |
पलक झपकते ही |
तुरंत |
ग. |
बँधी हुई बातें |
निश्चित बातें/एक ही तरह की बातचीत |
घ. |
बात चलना |
बात शुरू होना |
ड़. |
मुँह फेरना |
चेहरा सामने से हटा लेना |
6. शब्द जाल
काबुलीवाला मेवे बेचता था। नीचे कुछ मेवों के नाम लिखें हैं। उन्हें दिए गए शब्दजाल में ढूँढो। ये संज्ञा हैं। इसकी विशेषता बताने वाले शब्द विशेषण होते हैं। उसे भी सोचकर लिखो।
क. पिस्ता
ख. छुआरा
ग. बादाम
घ. काजू
ड़. किशमिश
च. अखरोट

उत्तर

क. स्वादिष्ट पिस्ता
ख. काला छुआरा
ग. बड़ा बादाम
घ. कड़वा काजू
ड़. खट्टा किशमिश
च. चिकना अखरोट
7. घूमना-फिरना
'काबुलीवाला के साथ बातचीत करने से बाहर जाने का काम हो जाता है।' मिनी के पिता का ऐसा कहना बताता है कि वह काबुली से बात करके बाहर के देश-दुनिया के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेता था। आज उसके अलावा और किन किन साधनों से देश-विदेश के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
उत्तर
- टीवी चैनलों से
- समाचार पत्रों से
- इंटरनेट से
- चलचित्रों से
- किताबों से
8. देखो, समझो और करो

(क) पहले खाने में घड़ा है।
(ख) तीसरे खाने में ______ है।
(ग) पाँचवे खाने में पगड़ी है।
(ङ) ______ खाने में कुर्ता है।
(च) नौंवे खाने में ______है।
(छ) ______ खाने में चूहा है।
(ज) दूसरे खाने में ______ है।
(झ) ______ खाने में ______ है। यह हमारा राष्ट्रीय पक्षी है।
(ञ) ______ खाने में ______ है। इसे चेहरे पर लगाते हैं।
उत्तर
(क) पहले खाने में घड़ा है।
(ख) तीसरे खाने में साँप है।
(ग) पाँचवे खाने में पगड़ी है।
(ङ) छठे खाने में कुर्ता है।
(च) नौंवे खाने में गिलास है।
(छ) आठवे खाने में चूहा है।
(ज) दूसरे खाने में सीढी है।
(झ) सातवें खाने में मोर है। यह हमारा राष्ट्रीय पक्षी है।
(ञ) चौथे खाने में मुखौटा है। इसे चेहरे पर लगाते हैं।
9. इन शब्दों को देखो।
बेटी, काबुलीवाला, नायक, जेल, खिड़की, झोली, पैर, बच्चा, रहमत
ये संज्ञा हैं। इनकी विशेषता बताने वाले शब्द को विशेषण कहते हैं। तुम्हें इनके साथ जो विशेषण ठीक लगे उसे लगाकर वाक्य बनाओ।
उत्तर
- मीना इस घर की बड़ी बेटी है।
- काबुलीवाला झूठा है।
- नायक सच्चा है।
- जेल बड़ा है।
- खिड़की छोटी है।
- उसके पास बड़ी झोली है।
- श्याम के पैर लंबे हैं।
- मोहन अच्छा बच्चा है।
- रहमत नाटा है।