NCERT Solutions Class 7, Hindi, Durva, पाठ- 6, गारो
2. पाठ संबंधी प्रश्न
क. पाठ के आधार पर गारो जनजाति के बारे में कुछ पंक्तियाँ लिखो।
उत्तर
गारो जनजाति मेघालय की एक प्रमुख जनजाति है। प्राचीन समय में यह जाति खानाबदोश जीवन व्यतीत करती थी। यह जाति हजारों साल पहले चीन और तिब्ब्त की ओर सुदूर घाटियों से भटकते हुए मेघालय में आ बसी। इसके लोग स्वभाव से शांतिप्रिय, परिश्रमी और प्रकृति प्रेमी होते हैं।इस समाज के जा पा जलिन पा और सुक पा बुंगि पा नामक दो महापुरुष हैं, जिन्हें आज भी ये लोग श्रद्धा से याद करते हैं।
ख. गारो लोग एक स्थान पर क्यों बस जाना चाहते थे?
उत्तर
गारो लोगों को भोजन की तलाश में भटकना पड़ता था। उन्हें विषम मौसम और जंगली जानवरों का भी सामना करना पड़ता था। वे लोग खानाबदोश जीवन से परेशान हो चुके थे इसलिए एक स्थान पर बस जाना चाहते थे।
ग. जा पा जलिन पा और सुक पा बुगि पा का नाम आदर से क्यों लिया जाता है?
उत्तर
जा पा जलिन पा और सुक पा बुंगि पा ने गारो लोगों को एकत्रित किया। उन्होंने इस जाति को मेघालय जैसे सुंदर प्रदेश दिखाया जिससे इनलोगों के घुमंतू जीवन का अंत हुआ। इसलिए इनका नाम आदर से लिया जाता है।
3. सोचो और जवाब दो
क. जंगलों से हमें कौन-कौन सी चीजें प्राप्त होती हैं?
उत्तर
जंगलों से हमें निम्नलिखित चीज़ें प्राप्त होतीं हैं-
ख. गारो पहाड़ किस प्रदेश में हैं? मानचित्र पर उस प्रदेश का नाम लिखो।
उत्तर
गारो पहाड़ मेघालय में स्थित है। मानचित्र में इसे देखें-

4. कुछ यह भी करो
क. अपने प्रदेश या किसी अन्य राज्य की किसी जनजाति के बारे में पता करो। उसके बारे में अपनी कक्षा में बताओ।
उत्तर
संथाल भारत की प्रमुख जनजाति है। इस जाति के लोग परिश्रमी, उदार विचारों वाले, कुशल कृषक होते हैं। यह जाति मुख्यतः झारखंड प्रदेश में निवास करती है। ये लोग प्रायः नाटे कद के होता है। इनकी नाक चौड़ी तथा चिपटी होती है। इनकी भाषा संथाली और लिपि ओल्चिकी है। कृषि के साथ ये लोग जानवर भी पालते हैं।
ख. यह पाठ एक लोककथा पर आधारित है। अगर तुमने भी कभी कोई लोककथा सुनी है तो लोककथा और सामान्य कहानी के बारे में अपनी कक्षा में चर्चा करो।
उत्तर
लोककथा और समान्य कहानी में बहुत अंतर होता है। लोककथा किसी सत्य कहानी पर आधारित होती है जबकि सामान्य कहानी काल्पनिक होती है। लोककथा हमारी संस्कृति का आधार होती है। सामान्य कहानी के साथ ऐसा होना आवश्यक नहीं होता। लोककथा में उस समय के जन-जीवन का सजीव चित्रण होता है, समान्य कहानी में इस तत्व का अभाव होता है। ये हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जो सदियों से एक-से दूसरी और दूसरी से तीसरी पीढ़ी को मिल रही हैं। सामान्य कहानी में ऐसा नहीं होता। लोककथा मौखिक रुप में जीवित होती हैं। सामान्य कहानी लिखित अवस्था में होती हैं। लोककथा के निर्माण के विषय में जानकारी प्राप्त नहीं होती है। परन्तु सामान्य कहानी में सभी जानकारी मिल जाती हैं।
ग. गारो लोगों ने बहुत लंबी यात्रा की थी। यदि तुमने भी कोई लंबी यात्रा की हो तो अपनी यात्रा के बारे में लिखो।
उत्तर
एक बार में अपने पिताजी के साथ दिल्ली से गढ़वाल गया हुआ था। हमने पूरी रात बस में बैठकर सफ़र किया। सुबह रामनगर पहुँचकर हमने अपने गाँव तक की दूसरी बस ली। वहाँ से हमारी यात्रा बहुत दुर्गम थी। वातावरण जितना मनभावन और रमणीय था। सफ़र उतना ही कठिन था। बस धीमी गति से चल रही थी; तब भी हमें डर लग रहा था। दोपहर बारह बजे हमारी बस ने हमें एक पक्की सड़क के किनारे छोड़ दिया। वहाँ पहुँचकर तो ऐसा लगा मानो मैं स्वर्ग में पहुँच गया हूँ। ठंडी हवा चल रही थी। चारों तरफ हृदय को आनंदित करने वाला दृश्य विद्यमान था। मेरे मामा हमें लेने आए थे। हमारा घर पहाड़ की तराई पर था। हमें नीचे तक पैदल यात्रा करनी थी। सारा सामान उन्होंने अपने कंधो पर उठा लिया। हम जंगल के रास्ते से गुज़रे। वहाँ शांति छायी हुई थी। कहीं-कहीं पर पानी की आवाज़ या पक्षियों का स्वर सुनाई पड़ रहा था। उस असीम शांति में सुकून और भय का मिला जुला स्वरूप विद्यमान था। हमें यह लग रहा था कि कोई जंगली जानवर न आ जाए। दो घंटे की उतराई ने हमारा दम ही निकाल दिया। परन्तु गाँव पहुँचकर हमने बड़ी राहत की साँस ली।
5. बार-बार बोलो
वर्षों तक इस प्रकार यात्रा होती रही। वर्षों तक इस प्रकार यात्रा होती ही रही।
नीचे लिखे वाक्यों में सही जगह पर 'ही' लगाकर बोलो-
क. सुधा सुबह तक पढ़ती रही।
ख. यह पंखा हमेशा आवाज करता रहता है।
ग. गारो लोगों का खानाबदोश जीवन कई सालों तक चलता रहा।
घ. सुशील थककर सो गया।
ङ. दो घंटे बाद बस चल पड़ी।
उत्तर
क. सुधा सुबह तक पढ़ती ही रही।
ख. यह पंखा हमेशा आवाज करता ही रहता है।
ग. गारो लोगों का खानाबदोश जीवन कई सालों तक चलता ही रहा।
घ. सुशील थककर सो ही गया।
ङ. दो घंटे बाद बस चल ही पड़ी।
6. सही-सही
नीचे लिखे शब्दों में सही अक्षर भरो-

उत्तर
विषय
साहस
आकर्षक
पुरुष
शेष
विष
विषम
शत्रु
षटकोण
वर्षा
वर्ष
समुद्र
सहज
7. इन शब्दों की रचना देखो
सामाजिक, पारंपरिक। ये शब्द इक (तद्धित) प्रत्यय लगाकर बनाए गए हैं। इसी प्रकार इक प्रत्यय लगाकर पाँच शब्द बनाओ।
उत्तर
नैतिक, आर्थिक, धार्मिक, सांसारिक, लौकिक