NCERT Solutions Class 11, Hindi, Aroh, पाठ- 6, रजनी
लेखक - मन्नू भंडारी
पाठ के साथ
1. रजनी ने अमित के मुद्दे को गंभीरता से लिया, क्योंकि-
क. वह अमित से बहुत स्नेह करती थी|
ख. अमित उसकी मित्र लीला का बेटा था|
ग. वह अन्याय के विरूद्ध आवाज उठाने की सामर्थ्य रखती है|
घ. उसे अखबार की सुर्ख़ियों में आने का शौक था|
उत्तर
ग. वह अन्याय के विरूद्ध आवाज उठाने की सामर्थ्य रखती है|
2. जब किसी का बच्चा कमजोर होता है, तभी उसके माँ-बाप ट्यूशन लगवाते हैं| अगर लगे कि कोई टीचर लूट रहा है, तो उस टीचर से न ले ट्यूशन, किसी और के पास चले जाएँ.....यह कोई मजबूरी तो है नहीं- प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताएँ कि यह संवाद आपको किस सीमा तक सही या गलत लगता है, तर्क दीजिए|
उत्तर
अमित के गणित में कम अंक लाने से रजनी ट्यूशन से संबंधित शिकायत लेकर जब हैडमास्टर के पास जाती है तो वे इस बात को गंभीरता से नहीं लेते हैं तथा अध्यापक और बच्चों की समस्या कहकर टाल देते हैं| रजनी इस समस्या की शिकायत शिक्षा निदेशक से करती है| शिक्षा निदेशक के अनुसार माँ-बाप के लिए बच्चों को ट्यूशन भेजना कोई मंजूरी तो है नहीं| यदि उन्हें लगता है कि कोई अध्यापक लूट रहा है तो वे किसी दूसरे अध्यापक के पास जा सकते हैं|
मेरे विचार से शिक्षा निदेशक का यह संवाद बिलकुल ही अतार्किक है| उन्होंने समस्या को गंभीरता से नहीं लिया है| अध्यापकों द्वारा ट्यूशन के लिए मजबूर किया जाना और न पढ़ने पर कम अंक देना, ये उनके लिए कोई बड़ी समस्या नहीं है| उनके द्वारा कही गई इस तरह की बातें उनकी गलत सोच को व्यक्त करता है|
3. तो एक और आंदोलन का मसला मिल गया- फुफुसाकर कही गई बात-
क. किसने किस प्रसंग में कही?
उत्तर
यह बात रजनी के पति रवि ने पेरेंट्स मीटिंग के दौरान कही। रजनी ने कम वेतन पर काम करने वाले अध्यापकों को भी आंदोलन करने के लिए कहती है। उन्हें एकजुट होकर अन्याय करनेवालों का पर्दाफाश करना चाहिए।
ख. इससे कहने वाले की किस मानसिकता का पता चलता है?
उत्तर
इस कथन से रवि की उदासीन मानसिकता का पता चलता है। इस तरह के व्यक्ति अन्याय के खिलाफ कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करता। ये स्वार्थी प्रवृत्ति के होते हैं तथा अपने तक ही सीमित रहते हैं।
4. रजनी धारावाहिक की इस कड़ी की मुख्य समस्या क्या है? क्या होता अगर-
क. अमित का पर्चा सचमुच खराब होता|
ख. संपादक रजनी का साथ न देता|
उत्तर
रजनी धारावाहिक की इस कड़ी की मुख्य समस्या शिक्षा का व्यवसायीकरण है। स्कूल के अध्यापक बच्चों को ज़बरदस्ती ट्यूशन पढ़ने के लिए विवश करते हैं तथा ट्यूशन न लेने पर वे उनको कम अंक देते हैं।
(क) यदि अमित का पर्चा खराब होता तो यह समस्या सामने नहीं आती और न ही रजनी इसे आंदोलन का रूप दे पाती। बच्चों और अभिभावकों को ट्यूशन के शोषण से पीड़ित होना पड़ता।
(ख) यदि संपादक रजनी का साथ न देता तो यह समस्या सीमित लोगों के बीच ही रह जाती। कम संख्या का बोर्ड पर कोई असर नहीं होता। आंदोलन पूरी ताकत से नहीं चल पाता और सफलता संदिग्ध रहती।
पाठ के आस-पास
1. गलती करने वाला तो है ही गुनहगार, पर उसे बर्दाश्त करने वाला भी कम गुनहगार नहीं होता- इस संवाद के संदर्भ में आप सबसे ज्यादा किसे और क्यों गुनहगार मानते हैं?
उत्तर
इस संवाद के संदर्भ में हम सबसे ज्यादा, अत्याचार करनेवाले को दोषी मानते हैं, क्योंकि सामान्य रूप से चल रहे संसार में भी बहुत से कष्ट, दुख और तकलीफें हैं। अत्याचारी उन्हें अपने कारनामों से और बढ़ा देता है। वह स्वयं ऊपर से खुश दिखाई देता है, पर उसकी आत्मा तो जानती ही है कि वह गलती कर रहा है। उसके द्वारा जिसे सताया जा रहा है वह भी कष्ट उठा रहा है और उसकी आत्मा भी कष्ट उठाती है। इसलिए वह कष्ट से मुक्त होने के उपाय सोचता है, पर ऐसा कर नहीं पाती। ज्यादातर यही होता है। अतः अत्याचारी ही कष्ट का प्रथम कारण होने की वजह से अधिक दोषी है।
2. स्त्री के चरित्र की बनी बनाई धारणा से रजनी का चेहरा किन मायनों में अलग है?
उत्तर
रजनी आम स्त्रियों से अलग है। आम स्त्री सहनशील होती है, वह डरपोक होती है। वह अन्याय का विरोध नहीं करती तथा संघर्षों से दूर रहना चाहती है। रजनी इन सबके विपरीत जुझारू, संघर्षशील व बहादुर है। वह अपने सामने हो रहे अन्याय को नहीं सहन कर सकती। वह अपने पति तक को खरी-खोटी सुनाती है तथा अधिकारियों की खिंचाई करती है। यह ट्यूशन के विरोध में जन-आंदोलन खड़ा कर देती है।
3. पाठ के अंत में मीटिंग के स्थान का विवरण कोष्ठक में दिया गया है। यदि इसी दृश्य को फ़िल्माया जाए तो आप कौन-कौन से निर्देश देंगे?
उत्तर
इस दृश्य को फ़िल्माते समय हम निम्नलिखित निर्देश देंगे –
- स्टेज के पीछे बैनर लगा हो तथा उस पर एजेंडा लिखा होना चाहिए।
- स्टेज पर माइक व कुर्सी की व्यवस्था होनी चाहिए।
- रजनी को संवाद याद होने चाहिए।
- तालियाँ समयानुसार बजनी चाहिए।
4. इस पटकथा में दृश्य-संख्या का उल्लेख नहीं है। मगर गिनती करें तो सात दृश्य हैं। आप किस आधार पर इन दृश्यों को अलग करेंगे?
उत्तर
पटकथा में दृश्यों को संख्या के आधार पर अलग-अलग नहीं दर्शाया गया है| हम स्थान के आधार पर दृश्यों को अलग कर सकते हैं|
भाषा की बात
1. निम्नलिखित वाक्यों के रेखांकित अंश में जो अर्थ निहित हैं उन्हें स्पष्ट करते हुए लिखिए-
(क) वरना तुम तो मुझे काट ही देतीं|
उत्तर
यहाँ काट ही देतीं का अर्थ है-बुरी तरह परेशान कर देतीं या जीना हराम कर देतीं। यह वाक्यांश शाब्दिक अर्थ से हटकर अर्थ प्रकट कर रहा है।
(ख) अमित जबतक तुम्हारे भोग नहीं लगा लेता, हमलोग खा थोड़े ही सकते हैं|
उत्तर
भोग लगाना-अर्थात् अमित रजनी आंटी का इतना मान रखता है, उन्हें इतना स्नेह-आदर देता है कि अपने घर में बननेवाली हर चीज़ सबसे पहले उन्हें खिलाकर आता है फिर स्वयं खाता है। अतः यह प्रयोग मान देने के अर्थ में हुआ है। थोड़े ही अर्थात् खा नहीं सकते या खा नहीं पाते ! जिस प्रकार भगवान को भोग लगाना और उसके बाद खाना हमारा स्वयं का ही बनाया हुआ नियम है, वैसे ही अमित रजनी आंटी को खिलाकर ही खाता है।
(ग) बस- बस, मैं समझ गया|
उत्तर
इस वाक्य में बस-बस का अर्थ यह है कि और अधिक बोलने की आवश्यकता नहीं है मैं सबकुछ समझ चुका हूँ। ज्यादा स्पष्टीकरण नहीं चाहता।
कोड मिक्सिंग/कोड स्विचिग
1. कोई रिसर्च प्रोजेक्ट है क्या? क्हेरी द्वटरेस्टिग सब्जेक्ट।
ऊपर दिए गए संवाद में दो पंक्तियाँ हैं पहली पंक्ति में रेखांकित अंश हिंदी से अलग अंग्रेजी भाषा का है जबकि शेष हिंदी भाषा का है। दूसरा वाक्य पूरी तरह अंग्रेजी में है। हम बोलते समय कई बार एक ही वाक्य में दो भाषाओं (कोड) का इस्तेमाल करते हैं। यह कोड मिक्सिंग कहलाता है। जबकि एक भाषा में बोलते-बोलते दूसरी भाषा का इस्तेमाल करना कोड स्विचिंग कहलाता है। पाठ में से कोड मिक्सिंग और कोड स्विचिंग के तीन-तीन उदाहरण चुनिए और हिंदी भाषा में रूपांतरण करके लिखिए।
उत्तर
कोड मिक्सिंग
(क) नाइंटी फाइव तो तेरे पक्के हैं।
(ख) मैथ्स में ही पूरे नंबर आ सकते हैं।
(ग) सॉरी मैडम, ईयरली एक्जाम्स की कॉपियाँ तो हम नहीं दिखाते हैं।
हिदी रूपांतरण
(क) पंचानवे तो तेरे पक्के हैं।
(ख) गणित में ही तो पूरे अंक आ सकते हैं।
(ग) क्षमा कीजिए, बहन जी, वार्षिक परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएँ तो हम लोग नहीं दिखाते हैं।
कोड स्विचिंग
(क) आई मीन व्हॉट आई से। नियम का जरा भी ख्याल होता तो इस तरह की हरकतें नहीं होतीं स्कूल में।
(ख) कोई रिसर्च प्रोजेक्ट है क्या? व्हेरी इंटरेस्टिंग सब्जेक्ट।
(ग) विल यू प्लीज गेट आउट ऑफ दिस रूम। ….. मेमसाहब को बाहर ले जाओ।
हिंदी रूपां
(क) मैं जो कह रही हूँ वह सच है। नियम.।
(ख) कोई रिसर्च प्रोजेक्ट है क्या? बहुत रोचक विषय है।
(ग) कृपया आप इस कमरे से बाहर चले जाए। …… मेमसाहब…… ।