NCERT Solutions Class 11, Hindi, Aroh, पाठ- 9, पद (हम तौ एक एक करि जांनां)
लेखक - कबीर
पद के साथ
1.कबीर की दृष्टि में ईश्वर एक है। इसके समर्थन में उन्होंने क्या तर्क दिए हैं?
उत्तर
कबीर ने एक ही ईश्वर के समर्थन में अनेक तर्क दिए हैं, जो निम्नलिखित हैं
- संसार में सब जगह एक ही पवन व जल है।
- सभी में एक ही ईश्वरीय ज्योति है।
- एक ही मिट्टी से सभी बर्तनों का निर्माण होता है।
- एक ही परमात्मा का अस्तित्व सभी प्राणों में है।
- प्रत्येक कण में ईश्वर है।
- दुनिया के हर जीव में ईश्वर व्याप्त है।
2.मानव शरीर का निर्माण किन पंच तत्वों से हुआ है?
उत्तर
मानव शरीर का निर्माण निम्नलिखित पाँच तत्वों से हुआ है-
- अग्नि
- वायु
- पानी
- मिट्टी
- आकाश
3. जैसे बाढ़ी काष्ट ही काटै अगिनि न काटै कोई। सब घटि अंतरि तूही व्यापक धरै सरूपै सोई॥
इसके आधार पर बताइए कि कबीर की दृष्टि में ईश्वर का क्या स्वरूप है?
उत्तर
प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ने मनुष्य के शरीर की तुलना लकड़ी से की है| जिस प्रकार बढ़ई लकड़ी को तो काट सकता है किन्तु उसमें व्याप्त अग्नि को नहीं काट सकता है, उसी प्रकार मनुष्य का शरीर नश्वर है किन्तु उसमें निहित आत्मा अमर है| इस प्रकार मनुष्य के अंतरात्मा में ही परमात्मा का निवास है, जिसका रूप व्यापक है|
4. कबीर ने अपने को दीवाना क्यों कहा है?
उत्तर
यहाँ ‘दीवाना’ का अर्थ है-पागल। कबीरदास ने परमात्मा का सच्चा रूप पा लिया है। वे उसकी भक्ति में लीन हैं, जबकि संसार बाहय आडंबरों में उलझकर ईश्वर को खोज रहा है। अत: कबीर की भक्ति आम विचारधारा से अलग है इसलिए वह स्वयं को दीवाना कहता है।