NCERT Solutions Class 11, Hindi, Aroh, पाठ- 8, भारत माता
लेखक - जवाहरलाल नेहरू
पाठ के साथ
1. भारत की चर्चा नेहरू जी कब और किससे करते थे?
उत्तर
भारत की चर्चा नेहरू जी अपने जलसों में और किसानों के साथ करते थे|
2. नेहरू जी भारत के सभी किसानों से कौन-सा प्रश्न बार-बार करते थे?
उत्तर
नेहरूजी भारत के सभी किसानों से तीन प्रश्न बार-बार करते थे :
- भारत माता की जय नारे का क्या अर्थ है?
- भारत माता कौन है?
- धरती का अर्थ कहाँ की धरती से है?
3. दुनिया के बारे में किसानों को बताना नेहरू जी के लिए क्यों आसान था?
उत्तर
नेहरू जी के लिए किसानों को दुनिया के बारे में बताना आसान था। इसके निम्नलिखित कारण हैं –
- महाकाव्यों व पुराणों की कथा-कहानियों से किसान पहले से परिचित थे।
- तीर्थयात्राओं के कारण देश के चारों कोनों पर है।
- कुछ सिपाहियों ने प्रथम विश्वयुद्ध में भाग लिया था।
- कुछ लोग विदेशों में नौकरियाँ करते थे।
- 1930 की आर्थिक मंदी के कारण दूसरे मुल्कों के बारे में जानकारी थी।
4. किसान सामान्यतः भारत माता का क्या अर्थ लेते थे?
उत्तर
किसान सामान्यत: ‘भारत माता’ का अर्थ-धरती से लेते थे। नेहरू जी ने उन्हें समझाया कि उनके गाँव, जिले, नदियाँ, पहाड़, जंगल, खेत, करोड़ों भारतीय सभी भारत माता हैं।
5. भारत माता के प्रति नेहरू जी की क्या अवधारणा थी?
उत्तर
नेहरू जी के विचार से भारत माता का अर्थ हिंदुस्तान की नदियाँ, पहाड़, खेत तथा करोड़ों लोग हैं, जो इसके अभिन्न अंग हैं| इन सभी को जोड़कर ही भारत माता की अवधारणा को समझा जा सकता है, जहाँ ये सभी भारत की प्रगति, समृद्धि के सूचक हैं|
6. आजादी से पूर्व किसानों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ता था?
उत्तर
आजादी के पूर्व किसानों के समक्ष कई समस्याएँ थीं| उनमें से गरीबी, ऋण, पूँजीपतियों द्वारा शोषण, महाजनों तथा जमींदारों के शिकंजे में फँसना, कृषि के बदले कर चुकाना, अधिक ब्याज तथा पुलिस के अत्याचार प्रमुख समस्याएँ थीं, जिसे विदेशी सरकार ने किसानों पर लाद रखा था|
पाठ के आस-पास
1. आजादी से पहले भारत निर्माण को लेकर नेहरू के क्या सपने थे? क्या आजादी के बाद वे साकार हुए? चर्चा कीजिए।
उत्तर
आज़ादी से पहले भारत निर्माण को लेकर नेहरू के सपने निम्नलिखित थे –
- देश में औद्योगिक क्रांति
- महाजनी संस्कृति से मुक्ति
- विज्ञान व तकनीक का विकास
- गरीबी दूर करना।
उनके ये सपने कुछ हद तक पूरे हुए, परंतु पूर्णतः नहीं, भ्रष्टाचार, सरकारी अनिच्छा, वोट की राजनीति आदि के कारण अनेक योजनाएँ सिरे नहीं चढ़ सकी।
2. भारत के विकास को लेकर आप क्या सपने देखते हैं?
उत्तर
भारत के विकास को लेकर मेरा सपना निम्नलिखित है-
(क) सभी भारतीयों को रोटी, कपड़ा व मकान सहजता से मिले।
(ख) शिक्षा का अधिकार सबको मिले।
(ग) देश के कृषि व औद्योगिक क्षेत्रों में विकास हो ताकि लोगों को रोजगार मिले।
(घ) देश में तकनीकी क्रांति आए।
(ङ) देश में शांति का माहौल कायम रहे।
3. आपकी दृष्टि में भारत माता और हिंदुस्तान की क्या संकल्पना है? बताइए।
उत्तर
मेरी दृष्टि में भारत माता या हिंदुस्तान वह देश है जो विभिन्न भौगोलिक सीमाओं से आबद्ध है। उत्तर में हिमालय इसका मस्तक है जो प्रहरी के समान इसकी रात-दिन रक्षा करता है तो दक्षिण में सागर इसके चरणों को पखारता है। अनेक नदियाँ, पहाड़, जंगल, खेत, पशु-पक्षी इसकी शोभा में वृद्धि करते हैं। इस देश का हर निवासी इसका अंश है। इन सबको मिलाकर बना हुआ देश भारत है।
4. वर्तमान समय में किसानों की स्थिति किस सीमा तक बदली है? चर्चा कर लिखिए?
उत्तर
वर्तमान समय में किसानों की स्थिति में अनेक सुधार हुए हैं| पहले उन्हें ऋण के लिए जमींदारों की शर्तों को माना पड़ता था| वे उनसे मनमाना सूद वसूलते थे| लेकिन वर्तमान समय में किसानों को बैंक से कम ब्याज पर सस्ते ऋण मिल जाते हैं| प्राकृतिक आपदाओं के समय भी उन्हें सरकार की तरफ से कई सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं|
5. आजादी से पूर्व अनेक नारे प्रचलित थे। किन्हीं दस नारों का संकलन करें और संदर्भ भी लिखें।
उत्तर
वंदे मातरम् ! – मातृभूमि की वंदना करने के लिए। (बंकिमचंद्र)
भारत माता की जय! – समस्त भारत-भूमि एवं निवासियों की विजय।
जय हिंद! – हिंद प्रदेश (भारत) की जय! (सुभाष चंद्र बोस)
करो या मरो! – या तो काम करो या देशहित में अपने-आप को बलिदान कर दो। (गांधी जी)
जय जवान! जय किसान! – भारत के किसानों (अन्नदाता और जवानों (रक्षकों)) की जय (शास्त्री जी)
स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, इसे मैं लेकर रहूँगा! – स्वतंत्रता की घोषणा। (तिलक)
तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। (सुभाष चंद्र बोस)
आराम हराम है। (नेहरू)
अंग्रेजों भारत छोड़ो (भारतवासी)
सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारी दिल में है। देखना है ज़ोर कितना बाजुए कातिल में है। (रामप्रसाद बिस्मिल)
भाषा की बात
1. नीचे दिए गए वाक्यों का वाक्यों का पाठ के संदर्भ में अर्थ लिखिए -
दक्खिन, पच्छिम, यक-साँ, एक जुज, ढड्ढे
उत्तर
दक्खिन- दक्षिणी प्रांतों के लिए; जैसे- केरल, तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक|
पच्छिम- पश्चिम के प्रांतों के लिए; जैसे- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान|
यक-साँ- एक-सा/अर्थात एक समान|
एक जुज़- एक हिस्सा या एक अंश के संदर्भ में|
ढढ्ढे- बोझ के संदर्भ में|
2. नीचे दिए गए संज्ञा शब्दों के विशेषण रूप लिखिए-
आज़ादी, चमक, हिंदुस्तान, विदेश, सरकार, यात्रा, पुराण, भारत
उत्तर
आजादी- आजाद
चमक- चमकीला
हिंदुस्तान- हिंदुस्तानी
विदेश- विदेशी
सरकार- सरकारी
यात्रा- यात्री
पुराण- पौराणिक
भारत- भारतीय