Use app×
Join Bloom Tuition
One on One Online Tuition
JEE MAIN 2025 Foundation Course
NEET 2025 Foundation Course
CLASS 12 FOUNDATION COURSE
CLASS 10 FOUNDATION COURSE
CLASS 9 FOUNDATION COURSE
CLASS 8 FOUNDATION COURSE
+2 votes
72 views
in Hindi by (32.8k points)
closed by

NCERT Solutions Class 8, Hindi, Durva, पाठ- 9, एक खिलाड़ी की कुछ यादें

To excel in this chapter and succeed in CBSE exams and competitive tests, using NCERT Solutions is strongly recommended. These solutions, crafted by experts in the field, offer in depth explanations of key concepts covered in the chapter. They are specifically designed to align perfectly with the latest CBSE syllabus, ensuring thorough preparation.

This article explores the significance of NCERT solutions for Class 8 Hindi, examining their structure and practical application in real-world contexts.

In these NCERT Solutions for Class 8 Hindi, we have discussed all types of NCERT intext questions and exercise questions.

Our NCERT Solutions for Class 8 Hindi provide detailed explanations to assist students with their homework and assignments. Proper command and ample practice of topic-related questions provided by our NCERT solutions is the most effective way to achieve full marks in your exams subjects like Science, Maths, English and Hindi will become easy to study if you have access to NCERT Solution. Begin studying right away to ace your exams.

Now, all the solutions and practice questions are conveniently available, ensuring easy access whenever you need them for your convenience.

2 Answers

+2 votes
by (32.8k points)
selected by
 
Best answer

NCERT Solutions Class 8, Hindi, Durva, पाठ- 9, एक खिलाड़ी की कुछ यादें

लेखक - केशवदत्त

1. पाठ से

(क) लेखक बैडमिंटन चैंपियन था। उसे हॉकी खेलने की प्रेरणा किससे और कैसे मिली?

उत्तर

लेखक बैडमिंटन के चैंपियन थे परन्तु एक दिन उन्होंने स्कूल ग्राउंड में ध्यानचंद को हॉकी खेलते देखा और उनसे प्रेरित होकर हॉकी खेलने लगे।

(ख) इंग्लैंड से मैच जीतने के बाद सबकी आँखों में आँसू क्यों थे?

उत्तर

उस समय भारत  को आजाद हुए कुछ ही दिन हुए थे, इंग्लैंड पर जीत सिर्फ खेल में ही जीत नही थी बल्कि पूर्व गुलाम की अपने क्रूर शासक के ऊपर जीत थी। जिन्होंने हम पर कई वर्षों तक शासन किया उसे उसी के घर में जाकर हराना मानसिक तौर पर गर्व का काम था इसलिए सबकी आँखों में आँसू थे।

(ग) 'खिलाड़ियों में जज्बा जरूरी है।' लेखक ने किस जज्बे की बात की है? यह जज्बा क्यों जरूरी है?

उत्तर

खिलाड़ियों में खेलने की भावना प्रबल होनी आवश्यक है क्योंकि बिना प्रबल इच्छा के वह खेल नहीं पाएगा और खेल का स्तर गिर जाएगा।

2. याद रखना

"60 साल की बात करने से पहले मैं कुछ साल और पीछे जाना चाहता हूँ। लाहौर को याद करना चाहता हूँ।"

ऊपर के वाक्यों को पढ़ो और बताओ कि– 

(क) लेखक 60 साल की बात करने के लिए क्या चाहता है?

उत्तर

लेखक 60 साल की बात करने के लिए कुछ साल पीछे जाना चाहता है।

(ख) तुम्हें अगर अपने तीन साल के हिंदी सीखने की बात को कहने को कहा जाए तो उसके लिए क्या-क्या करोगे?

उत्तर

हम भी तीन साल पहले की हिन्दी को याद करेंगे। हिंदी सीखने के लिए सबसे पहले हमें हिंदी भाषा के वर्णों को लिखना सिखाया गया। फिर हमने इसे याद कर लिया। इसके बाद हमने हिंदी की मात्राएँ सीखीं। इसे सीखने के बाद हमें हिंदी पढ़ना व बोलना आ गया।

(ग) क्या पिछली किसी बात को याद करने कि लिए बार-बार रटना ज़रूरी होता है या सोच-समझ के साथ उस पर चर्चा, विचार और उसका आवश्यकतानुसार व्यवहार करना ज़रूरी होता है? तुम्हें जो भी उचित लगे उसे कारण सहित बताओ।

उत्तर

पिछली किसी बात को रटा तो नहीं जाता परन्तु यदि उसके संदर्भ में की गई बात कहनी होती है तो उसे याद ज़रूर किया जाता है क्योंकि उसकी याद किए बिना हम उसे पूरी तरह नहीं बता सकते। किसी विषय पर सोच-विचार करने से उस विषय को हम हमेशा के लिए याद कर सकते हैं। इसके बाद हम उसे नहीं भूलते।

3. बिखरा हुआ

(क) पता करो कि कोई सामान, विचार और ध्यान क्यों बिखरता है?

उत्तर

सामान जब सही जगह पर न रखे, इधर-उधर छोड़ दें तो बिखर जाता है। विचार जब रास्ता न मिले, सही दिशा न मिले या भटकाव आ जाए तो बिखर जाता है। ध्यान में कोई हमें परेशान करे या ध्यान के समय कहीं और ही मन भटक जाए तो बिखर जाता है।

(ख) उनके बिखरने से क्या-क्या होता है?

उत्तर

इनके बिखरने से कुछ भी सही नहीं रहता। सामान बिखरने से घर, विचार बिखरने से मन और ध्यान बिखरने से मस्तिष्क खराब हो सकता है।

(ग) लेखक का दिमाग खेल से ज्यादा भारत-पाकिस्तान के अलगाव और ट्रेजडी होने के कारण कैसी मुश्किलों में उलझा होगा?

उत्तर

लेखक का दिमाग खेल से ज़्यादा भारत पाकिस्तान के अलगाव और ट्रैजडी में उलझा था क्योंकि सबको लाहौर से भागना पड़ा। घर-घर में कोई न कोई ट्रेजडी हो गई थी। सब कुछ पीछे छूट गया था।

4. फ़िल्म और गीत

फ़िल्मों में दृश्यों के साथ गीत गाए जाते हैं। फिल्म के अतिरिक्त ऐसे बहुत से अवसर होते हैं जहाँ उसी के अनुकूल गीत भी गाए-बजाए जाते हैं। इस पाठ में भी 'पहली बार विश्व स्तर पर कहीं जन-गण-मन बजा' का उल्लेख हुआ है। तुम फ़िल्मों के कुछ मशहूर गीतों के बोलों की सूची बनाओ जो फ़िल्मों में दृश्यों के साथ तो गाए ही गए हों, जिन्हें विशेष अवसरों पर भी गाया बजाया जाता हो।

उत्तर

15 अगस्त, 26 जनवरी पर भगत सिहं का 'रंगदे बसंती चोला मेरा रंगदे बसंती चोला', उपकार का 'मेरे देश की धरती सोना उगले', 'ऐ मेरे वतन के लोगों', 'कर चले हम फिद़ा जानो तन साथियों अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' आदि, 'रघुपति राघव राजा राम' गाँधी जयंती पर गाया बजाया जाता है।

5. खेल-कूद

नीचे कुछ खेलों के नाम दिए गए हैं। इन्हें खेलने के लिए किन-किन चीज़ों की ज़रूरत होती है, उसकी सूची बनाओ।

(क) हॉकी ...........
(ख) क्रिकेट ...........
(ग) लॉन टेनिस ...........
(घ) तैराकी ...........
(ङ) तीरंदाज़ी ...........
(च) कबड्डी ...........

उत्तर

(क) हॉकी हॉकी स्टिक, बॉल, 9 खिलाड़ी, मैदान
(ख) क्रिकेट बैट, बॉल, 3 स्टिक और उनपर रखी गिल्ली, मैदान, खिलाड़ी
(ग) लॉन टेनिस नेट, टेनिस रैकेट, बॉल (किरमिच), टेनिस प्ले ग्रांऊड
(घ) तैराकी स्वीमिंग ड्रेस, स्वीमिंग पुल
(ङ) तीरंदाज़ी धनुष, तीर (आजकल आधुनिक बन गए हैं), टारगेट
(च) कबड्डी खिलाड़ी, मैदान

 

6. पता लगाओ

(क) क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी के मैदान में क्या अंतर होता है?

उत्तर

क्रिकेट में पूरा मैदान घेरा जाता है। बीच में पिच होती है। हॉकी में नाप कर मैदान घेरा जाता है। दोनों ओर गोल कीपर होते हैं। फुटबॉल में छोटा ही मैदान होता है। बीच में नेट होता है। दोनों ओर नाप कर रेखाएँ खींच दी जाती है।

(ख) क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी में कितने-कितने खिलाड़ी होते हैं?

उत्तर

क्रिकेट में 12 खिलाड़ी होते हैं, जिसमें से 11 खेलते हैं। फुटबॉल में 11 खिलाड़ी होते हैं। हॉकी में 9 खिलाड़ी होते हैं।

(ग) हॉकी से जुड़े शब्दों की सूची बनाओ।

उत्तर

स्टिक, डी, गोलकीपर, पेलन्टी कार्नर, पुश, स्कूप।

+2 votes
by (32.8k points)

7. तुम्हारी बात

(क) तुम्हें कौन-सा खेल पसंद है? अपने किसी स्थानीय खेल के नियम, खिलाड़ियों की संख्या और सामान के बारे में बताओ।

उत्तर

हमें हॉकी खेलना पसंद है। हॉकी में प्रत्येक टीम में ग्यारह-ग्यारह खिलाड़ी होते हैं। इसमें मैदान को दो हिस्सों में बाँटा दिया जाता है। मैदान के दोनों किनारों पर गोल-पोस्ट होते हैं। गोल के सामने डी के आकार का अर्ध गोला बना होता है। इसे 'डी' कहते हैं। इस 'डी' के अंदर बॉल को मारने से यदि बॉल गोल-पोस्ट में चली जाती है, तो गोल माना जाता है। यह खेल 35-35 मिनट की पारियों में खेला जाता है। जो टीम अधिक गोल करती, वह विजयी कहलाती है। मैदान के बीचों-बीच खींची 'सेन्ट्रल रेखा' से इस खेल की शुरुआत होती है। इस खेल में गोल कीपर की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। खिलाड़ी, हॉकी की सहायता से बॉल को लेकर आगे बढ़ते हैं और अपनी टीम के लिए गोल करने का प्रयास करते हैं। कुछ रक्षा प्रणाली (डिफेंस) में खड़े रहकर अपने साथी को गोल करने में सहायता करते हैं। उनके विपक्षी अपनी हॉकी से बॉल छिनने का प्रयास करते हैं। उनका यह प्रयास बड़ा आंनदायी होता है। खेल का रोमांच दोनों टीमों के बीच इसी समय देखा जा सकता है। दोनों का यही प्रयास होता है कि सामने वाला गोल न कर पाए।

(ख) अपने जीवन की किसी ऐसी घटना के बारे में बताओ-

जब तुम्हारी आँखों में आँसू आए हों।

जब तुम अपना दुख-दर्द भूल गए हो।

उत्तर

जब पहली बार मैं कक्षा में प्रथम आया तो मेरी आँख से आँसू बह निकले।

मैं फुटबाल की प्रैक्टिस करते समय गिर गया था। मुझे चोट लगी, बहुत तकलीफ भी हुई परन्तु जब टीम के सलेक्शन में मेरा नाम आया तो खुशी के मारे मैं दुख-दर्द भूल गया।

8. खेल और सिनेमा

(क) खेलों पर बनी कुछ फ़िल्मों के बारे रे में पता लगाओ। उनमें से कुछ फ़िल्मों के नामों और उनमें दर्शाए गए खेलों के नामों को साथ मिलाकर एक सूची बनाओ। कक्षा में उन फ़िल्मों के बारे में बातचीत भी करो।

उत्तर

(क) लगान- क्रिकेट

(ख) चक दे इंडिया- हॉकी

(ग) गोल- फुटबॉल

9. जगह-जगह के खेल

कुछ खेल कुछ खास जगहों में ही खेले जा सकते हैं और कुछ खेल प्रचलन के कारण कुछ खास लोगों द्वारा ही खास स्थानों पर खेले जाते हैं। बताओ कि-

(क) कौन-से खेल अंदर खेले जाते हैं?

उत्तर

कैरम, टेबिल टेनिस, बैडमिंटन, शतंरज आदि।

(ख) कौन-से खेल बाहर खेले जाते हैं?

उत्तर

क्रिकेट, हॉकी, लान टेनिस, फुटबॉल, बास्केट बॉल, कबड्डी, दौड़ आदि।

(ग) कौन-से खेल अकेले खेले जाते हैं?

उत्तर

तैराकी, भार उठाना, मलखम्म, कम्प्यूटर गेम आदि।

Welcome to Sarthaks eConnect: A unique platform where students can interact with teachers/experts/students to get solutions to their queries. Students (upto class 10+2) preparing for All Government Exams, CBSE Board Exam, ICSE Board Exam, State Board Exam, JEE (Mains+Advance) and NEET can ask questions from any subject and get quick answers by subject teachers/ experts/mentors/students.

Categories

...