NCERT Solutions Class 8, Hindi, Durva, पाठ- 9, एक खिलाड़ी की कुछ यादें
लेखक - केशवदत्त
1. पाठ से
(क) लेखक बैडमिंटन चैंपियन था। उसे हॉकी खेलने की प्रेरणा किससे और कैसे मिली?
उत्तर
लेखक बैडमिंटन के चैंपियन थे परन्तु एक दिन उन्होंने स्कूल ग्राउंड में ध्यानचंद को हॉकी खेलते देखा और उनसे प्रेरित होकर हॉकी खेलने लगे।
(ख) इंग्लैंड से मैच जीतने के बाद सबकी आँखों में आँसू क्यों थे?
उत्तर
उस समय भारत को आजाद हुए कुछ ही दिन हुए थे, इंग्लैंड पर जीत सिर्फ खेल में ही जीत नही थी बल्कि पूर्व गुलाम की अपने क्रूर शासक के ऊपर जीत थी। जिन्होंने हम पर कई वर्षों तक शासन किया उसे उसी के घर में जाकर हराना मानसिक तौर पर गर्व का काम था इसलिए सबकी आँखों में आँसू थे।
(ग) 'खिलाड़ियों में जज्बा जरूरी है।' लेखक ने किस जज्बे की बात की है? यह जज्बा क्यों जरूरी है?
उत्तर
खिलाड़ियों में खेलने की भावना प्रबल होनी आवश्यक है क्योंकि बिना प्रबल इच्छा के वह खेल नहीं पाएगा और खेल का स्तर गिर जाएगा।
2. याद रखना
"60 साल की बात करने से पहले मैं कुछ साल और पीछे जाना चाहता हूँ। लाहौर को याद करना चाहता हूँ।"
ऊपर के वाक्यों को पढ़ो और बताओ कि–
(क) लेखक 60 साल की बात करने के लिए क्या चाहता है?
उत्तर
लेखक 60 साल की बात करने के लिए कुछ साल पीछे जाना चाहता है।
(ख) तुम्हें अगर अपने तीन साल के हिंदी सीखने की बात को कहने को कहा जाए तो उसके लिए क्या-क्या करोगे?
उत्तर
हम भी तीन साल पहले की हिन्दी को याद करेंगे। हिंदी सीखने के लिए सबसे पहले हमें हिंदी भाषा के वर्णों को लिखना सिखाया गया। फिर हमने इसे याद कर लिया। इसके बाद हमने हिंदी की मात्राएँ सीखीं। इसे सीखने के बाद हमें हिंदी पढ़ना व बोलना आ गया।
(ग) क्या पिछली किसी बात को याद करने कि लिए बार-बार रटना ज़रूरी होता है या सोच-समझ के साथ उस पर चर्चा, विचार और उसका आवश्यकतानुसार व्यवहार करना ज़रूरी होता है? तुम्हें जो भी उचित लगे उसे कारण सहित बताओ।
उत्तर
पिछली किसी बात को रटा तो नहीं जाता परन्तु यदि उसके संदर्भ में की गई बात कहनी होती है तो उसे याद ज़रूर किया जाता है क्योंकि उसकी याद किए बिना हम उसे पूरी तरह नहीं बता सकते। किसी विषय पर सोच-विचार करने से उस विषय को हम हमेशा के लिए याद कर सकते हैं। इसके बाद हम उसे नहीं भूलते।
3. बिखरा हुआ
(क) पता करो कि कोई सामान, विचार और ध्यान क्यों बिखरता है?
उत्तर
सामान जब सही जगह पर न रखे, इधर-उधर छोड़ दें तो बिखर जाता है। विचार जब रास्ता न मिले, सही दिशा न मिले या भटकाव आ जाए तो बिखर जाता है। ध्यान में कोई हमें परेशान करे या ध्यान के समय कहीं और ही मन भटक जाए तो बिखर जाता है।
(ख) उनके बिखरने से क्या-क्या होता है?
उत्तर
इनके बिखरने से कुछ भी सही नहीं रहता। सामान बिखरने से घर, विचार बिखरने से मन और ध्यान बिखरने से मस्तिष्क खराब हो सकता है।
(ग) लेखक का दिमाग खेल से ज्यादा भारत-पाकिस्तान के अलगाव और ट्रेजडी होने के कारण कैसी मुश्किलों में उलझा होगा?
उत्तर
लेखक का दिमाग खेल से ज़्यादा भारत पाकिस्तान के अलगाव और ट्रैजडी में उलझा था क्योंकि सबको लाहौर से भागना पड़ा। घर-घर में कोई न कोई ट्रेजडी हो गई थी। सब कुछ पीछे छूट गया था।
4. फ़िल्म और गीत
फ़िल्मों में दृश्यों के साथ गीत गाए जाते हैं। फिल्म के अतिरिक्त ऐसे बहुत से अवसर होते हैं जहाँ उसी के अनुकूल गीत भी गाए-बजाए जाते हैं। इस पाठ में भी 'पहली बार विश्व स्तर पर कहीं जन-गण-मन बजा' का उल्लेख हुआ है। तुम फ़िल्मों के कुछ मशहूर गीतों के बोलों की सूची बनाओ जो फ़िल्मों में दृश्यों के साथ तो गाए ही गए हों, जिन्हें विशेष अवसरों पर भी गाया बजाया जाता हो।
उत्तर
15 अगस्त, 26 जनवरी पर भगत सिहं का 'रंगदे बसंती चोला मेरा रंगदे बसंती चोला', उपकार का 'मेरे देश की धरती सोना उगले', 'ऐ मेरे वतन के लोगों', 'कर चले हम फिद़ा जानो तन साथियों अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' आदि, 'रघुपति राघव राजा राम' गाँधी जयंती पर गाया बजाया जाता है।
5. खेल-कूद
नीचे कुछ खेलों के नाम दिए गए हैं। इन्हें खेलने के लिए किन-किन चीज़ों की ज़रूरत होती है, उसकी सूची बनाओ।
(क) |
हॉकी |
........... |
(ख) |
क्रिकेट |
........... |
(ग) |
लॉन टेनिस |
........... |
(घ) |
तैराकी |
........... |
(ङ) |
तीरंदाज़ी |
........... |
(च) |
कबड्डी |
........... |
उत्तर
(क) |
हॉकी |
हॉकी स्टिक, बॉल, 9 खिलाड़ी, मैदान |
(ख) |
क्रिकेट |
बैट, बॉल, 3 स्टिक और उनपर रखी गिल्ली, मैदान, खिलाड़ी |
(ग) |
लॉन टेनिस |
नेट, टेनिस रैकेट, बॉल (किरमिच), टेनिस प्ले ग्रांऊड |
(घ) |
तैराकी |
स्वीमिंग ड्रेस, स्वीमिंग पुल |
(ङ) |
तीरंदाज़ी |
धनुष, तीर (आजकल आधुनिक बन गए हैं), टारगेट |
(च) |
कबड्डी |
खिलाड़ी, मैदान |
6. पता लगाओ
(क) क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी के मैदान में क्या अंतर होता है?
उत्तर
क्रिकेट में पूरा मैदान घेरा जाता है। बीच में पिच होती है। हॉकी में नाप कर मैदान घेरा जाता है। दोनों ओर गोल कीपर होते हैं। फुटबॉल में छोटा ही मैदान होता है। बीच में नेट होता है। दोनों ओर नाप कर रेखाएँ खींच दी जाती है।
(ख) क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी में कितने-कितने खिलाड़ी होते हैं?
उत्तर
क्रिकेट में 12 खिलाड़ी होते हैं, जिसमें से 11 खेलते हैं। फुटबॉल में 11 खिलाड़ी होते हैं। हॉकी में 9 खिलाड़ी होते हैं।
(ग) हॉकी से जुड़े शब्दों की सूची बनाओ।
उत्तर
स्टिक, डी, गोलकीपर, पेलन्टी कार्नर, पुश, स्कूप।