Use app×
Join Bloom Tuition
One on One Online Tuition
JEE MAIN 2026 Crash Course
NEET 2026 Crash Course
CLASS 12 FOUNDATION COURSE
CLASS 10 FOUNDATION COURSE
CLASS 9 FOUNDATION COURSE
CLASS 8 FOUNDATION COURSE
+2 votes
1.9k views
in Hindi by (43.0k points)
closed by

NCERT Solutions Class 12, Hindi, Antra, पाठ- 14, शेर, पहचान, चार हाथ, साझा

Mastering this chapter and aiming for high scores in Board exams and other competitive tests requires using NCERT Solutions effectively. These resources are designed to provide clear explanations of key concepts in the chapter, closely following the CBSE syllabus. They help you prepare thoroughly for exams by covering all essential topics in detail.

This article explores why NCERT solutions designed for Class 12 Hindi are important, emphasizing their organized approach and the real-world benefits they offer for continuous learning.

In these NCERT Solutions for Class 12 Hindi, we have discussed all types of NCERT intext questions and exercise questions.

Our NCERT Solutions for Class 12 Hindi provide detailed explanations to assist students with their homework and assignments. Proper command and ample practice of topic-related questions provided by our NCERT solutions is the most effective way to achieve full marks in your exams subjects like Science, Maths, English and Hindi will become easy to study if you have access to NCERT Solution. Begin studying right away to ace your exams.

Having solutions and practice questions easily accessible online makes studying flexible and adaptable to your schedule, providing convenience whenever you need it.

2 Answers

+2 votes
by (43.0k points)
selected by
 
Best answer

NCERT Solutions Class 12, Hindi, Antra, पाठ- 14, शेर, पहचान, चार हाथ, साझा

लेखक - असगर वजाहत

शेर

1. लोमड़ी स्वेच्छा से शेर के मुँह में क्यों चली जा रही थी?

उत्तर

लेखक ने जंगल में देखा कि जंगल के छोटे-मोटे जानवर एक लाइन में चले जा रहे हैं और शेर के मुँह में घुसते चले जा रहे हैं। शेर उन्हें बिना चबाए गटकता जा रहा है। फिर उसे एक लोमड़ी मिली। वह भी शेर के मुँह में चली जा रही थी। वह स्वेच्छा से अर्थात् अपनी मर्जी से शेर के मुँह में जा रही थी। जब लेखक ने उससे पूछा कि तुम शेर के मुँह में क्यों जा रही हो; तब उसने उत्तर दिया-” शेर के मुँह में रोज़गार का दफ्तर है। मैं वहाँ दरखास्त दूँगी, फिर मुझे नौकरी मिल जाएगी।” यह बात उसे शेर ने ही बताई थी।

2. कहानी में लेखक ने शेर को किस बात का प्रतीक बताया है?

उत्तर

कहानी में लेखक ने शेर को व्यवस्था का प्रतीक बताया है। वह सत्ता की व्यवस्था का प्रतीक है। जैसे ही कोई उसकी व्यवस्था पर उँगली उठाता है या उसकी आज्ञा मानने से इंकार करता है, वह खूँखार हो उठती है। यह सत्ता विरोध में उठने वाले स्वर को कुचल देती है। वह अपने स्वार्थ की सिद्धि के लिए अपने बारे में तरह-तरह के भ्रम प्रचारित करता है और लोगों को उस भ्रमजाल में फँसा लेता है। सामान्य लोग उसका विश्वास कर काल का ग्रास बन जाते हैं।

3. शेर के मुँह और रोजगार के दफ्तर के बीच क्या अंतर है?

उत्तर

शेर का मुँह में गए जानवर कभी लौटकर नहीं आते हैं। वह मुँह में समाकर मर जाते हैं या उनका अस्तित्व नष्ट हो जाता है। रोज़गार के दफ़्तर में ऐसी स्थिति नहीं होती है। यहाँ पर लोग नौकरी पाने की आशा में जाते हैं। वे यहाँ के चक्कर लगाते हुए थक जाते हैं लेकिन उन्हें नौकरी कभी नहीं मिलती। बस उनका अस्तित्व समाप्त नहीं होता है। शेर के मुँह के समान रोज़गार का दफ़्त्तर लोगों को निगलता नहीं है। बस उनकी आशा समाप्त कर देता है।

4. 'प्रमाण से अधिक महत्त्वपूर्ण है विश्वास' कहानी के आधार पर टिप्पणी कीजिए।

उत्तर

यदि लोगों को किसी बात पर विश्वास है, तो वह प्रमाण को देखते नहीं है। बस विश्वास के सहारे ही खाई में गिरने को तैयार हो जाते हैं। शेर के मुँह के बाहर रोज़गार का दफ़्तर देखते हुए भी अनेदखा कर देते हैं। उन्हें बस इस बात पर विश्वास है कि शेर के मुँह में जाकर ही उन्हें हर प्रकार का सुख प्राप्त होगा। अतः वे प्रमाण को भी अनदेखा कर देते हैं। इस प्रकार विश्वास की डोर पकड़कर एक साथ अनेक लोग खाई में गिर जाते हैं। यह बहुत ही खराब स्थिति होती है। नेताओं द्वारा चुनाव जीतने से पहले आम जनता को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन दिए जाते हैं। उन्हें विश्वास दिलाया जाता है कि वह उनका पूरा ख्याल रखेंगे। जनता उस झाँसे को सच मान लेती है और अपना मत देकर उन्हें विजयी बना देती है। इस प्रकार वे विश्वास में अपना शोषण करवाती है और गलत उम्मीदवार को चुन लेती है। उम्मीदवार भी अंत तक उन्हें विश्वास के धोखे में रखता है और उनका जमकर शोषण करता है।

योग्यता विस्तार

1. इस कहानी में हमारी व्यवस्था पर जो व्यंग्य किया गया है, उसे स्पष्ट कीजिए।

उत्तर

शेर व्यवस्था का प्रतीक है। इस कहानी में व्यवस्था पर करारा व्यंगय किया गया है। ऊपर से देखने में यह व्यवस्था रूपी शेर अहिंसावादी न्यायप्रिय और बुद्ध का अवतार प्रतीत होता है। यह व्यवस्था (सत्ता) तभी तक खामोश रहती है, जब तक लोग उसकी हर आज्ञा का पालन करते रहते हैं। जैसे ही कोई उसकी व्यवस्था पर उँगली उठाता है या उसकी आज्ञा को मानने से इंकार करता है, वह खूँखार हो उठती है और अपने विरोध में उठे हर स्वर को कुचलने का भरपूर प्रयास करती है। तब यह शेर की तरह मुँह फाड़ लेती है और आक्रामक रूप धारण कर लेती है।

2. यदि आपके भी सींग निकल आते तो आप क्या करते?

उत्तर

यदि हमारे सींग निकल आते अर्थात् व्यवस्था से अलग रास्ता बनाते तो हम अन्यायी सत्ता को उखाड़ फेंकने का प्रयास करते। हम अपना रास्ता स्वयं बनाते।

पहचान

1. राजा ने जनता को हुक्म क्यों दिया कि सब लोग अपनी आँखें बंद कर लें?

उत्तर

  • राजा ने जनता को आँखें बंद कर लेने का हुक्म इसलिए दिया ताकि वह मनमाने ढंग से अपना काम कर सके और लोगों से खूब काम ले सके। बंद आँखों से काम अच्छा और अधिक हो रहा था।
  • राजा को लगा कि जनता में शांति बनाए रखने के लिए आँखें बंद करवाना ही उचित है।
  • राजा ने आँखें इसलिए भी बंद करवाईं ताकि लोग एक-दूसरे को न देख सकें। अपना ध्यान वे काम में लगाएँ।

2. आँखें बंद रखने और आँखें खोलकर देखने के क्या परिणाम निकले ?

उत्तर

आखें बंद रखने से लोगों ने लंबे समय तक अपना शोषण करवाया। उन्होंने आँखें बंद करके राजा को उनका शोषण करने की पूरी आज़ादी दे दी। उत्पादन, क्षमता का विकास हुआ तथा एकाग्रता अवश्य बड़ी पर वह मात्र भ्रम थी। आखें खोलकर देखने से उन्हें समझ में आया कि वह अभी तक क्या कर रहे थे। जिस विकास और प्रगति के नाम पर वे ठगे जा रहे थे, आँखें खोलने पर उन्हें पता चला कि इसका लाभ तो केवल राजा ही उठा रहा था।

3. राजा ने कौन-कौन से हुक्म निकाले ? सूची बनाइए और इनके निहितार्थ लिखिए।

उत्तर

राजा ने निम्नलखित हुक्म निकाले-

  1. प्रजा अपनी आँखें बंद कर ले। – इसमें छिपा निहितार्थ है कि लोग राजा के अत्याचार, शोषण तथा दोहन के प्रति उपेक्षित हो जाएँ। इस तरह वह लोगों का मनचाहा शोषण कर उनसे अपने कार्य करवाता रहे।
  2. प्रजा अपने कानों में पिघलता सीसा डलवा दे। – इसमें छिपा निहितार्थ है कि लोगों द्वारा सुनने की क्षमता खत्म करके अपने विरोधियों को चुप रख सके। लोग राजा के विरुद्ध सुन ही नहीं पाएँगे, तो वह उसका विरोध कैसे करेंगे।
  3. प्रजा अपने मुँह को सिलवा ले। – इसमें छिपा निहितार्थ है कि लोगों के विरोध करने की शक्ति को ही समाप्त कर देना।

4. जनता राज्य की स्थिति की ओर से आँखें बंद कर ले तो उसका राज्य पर क्या प्रभाव पड़ेगा? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर

जनता राजा की स्थिति की ओर से आँखें बंद कर ले तो उसका राज्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। राजा तानाशाही हो जाएगा। इससे उनकी प्रगति तथा विकास होगा ही नहीं। वे राजा की आज्ञा के गुलाम बनकर रह जाएँगे। उनकी मेहनत पर राजा अधिकार कर लेगा और उन्हें अपना गुलाम बना देगा।

5. खैराती, रामू और छिदू ने जब आँखें खोलीं तो उन्हें सामने राजा ही क्यों दिखाई दिया?

उत्तर

खैराती, रामू और छिदू आम जनता के प्रतीक हैं। जब राजा (शासक वर्ग) जनता को गूँगा, बहरा और अंधा बना देता है तब जनता की अपनी पहचान खो जाती है। उसे वही दिखाई देता है जो उसे दिखाया जाता है। इन लोगों की मन:स्थिति ऐसी बना दी गई थी कि उन्हें राजा के अलावा और कोई दिखाई ही न देता था। इसी स्थिति को Brainwash करना कहते हैं। इसमें जनता की अपनी पहचान खो जाती है। उसे वही दिखाई देता है जो उसे दिखाया जाता है। इन लोगों की मन:स्थिति ऐसी बना दी गई थी कि उन्हें राजा के अलावा और कोई दिखाई नहीं दिया। उनकी स्थिति ऐसी थी जैसे सावन के अंधे को हरा-ही हरा दिखाई देता है।

योग्यता विस्तार

1. गाँधीजी के तीनों बंदर आँख, कान, मुँह बंद करते थे किंतु उनका उद्देश्य अलग था कि वे बुरा न देखेंगे, न सुनेंगे, न बोलेंगे। यहाँ राजा ने अपने लाभ के लिए या राज्य की प्रगति के लिए ऐसा किया। दोनों की तुलना कीजिए।

उत्तर

गाँधीजी परोपकारी थे जबकि यह राजा घोर स्वार्थी है। वह जनता को गूँगी, बहरी और अंधी बनाकर अपना उल्लू सीधा करना चाहता है। गाँधीजी आदर्शवादी थे।

2. भारतेंदु हरिशचंद्र का 'अंधेर नगरी चौपट राजा' नाटक देखिए और उस राजा से 'पहचान' के राजा की तुलना कीजिए।

उत्तर

भारतेंदु हरिशचंद्र द्वारा रचित नाटक 'अंधेर नगरी चौपट राजा' नाटक में राजा निरा मूर्ख है। उसके पास ऐसी बुद्धि ही नहीं है कि वह प्रजा की सोच को बंद कर सके। वह अपने अजीब फैसलों से जनता को परेशान करता रहता है। उसके यहाँ रबड़ी से लेकर सोना तक एक आना सेर मिलता है। अर्थात वह कीमती और मूल्यविहिन वस्तुओं की कीमत एक-सी रखता है। उसे प्रजा की प्रगति और विकास से कोई सरोकार नहीं है। न्याय के नाम पर किसी ओर के स्थान पर किसी दूसरे को फांसी चढ़ा देता है। यहाँ तक की अंत में अपनी मूर्ख बुद्धि के कारण स्वयं ही फांसी पर लटक जाता है। इस पाठ का राजा बहुत बुद्धिमान है। वह जानता है कि जनता को अपने फायदे के लिए कैसे गुलाम बनाया जा सकता है? अपनी शक्ति का कैसे गलत फायदा उठाया जा सकता है? वह जनता को विवश कर देता है कि प्रगति तथा विकास के लिए अपनी आँख, कान तथा मुँह को बंद करके रखे। वह जनता का फायदा भी उठता है, उन्हें पता भी नहीं चलने देता। अतः यह राजा अधिक चतुर है।

+2 votes
by (43.0k points)

चार हाथ

1. मजदूरों को चार हाथ देने के लिए मिल मालिक ने क्या किया और उसका क्या परिणाम निकला?

उत्तर

मज़दूरों को चार हाथ देने के लिए मालिक ने निम्नलिखित कार्य किए तथा उनके निम्नलिखित परिणाम निकले-

  • मिल मालिक ने कई विख्यात वैज्ञानिकों को कई वर्षों तक मोटी तनख्वाह पर रखा। लेकिन उसे इसका कोई परिणाम नहीं निकला।
  • उसने मृत व्यक्तियों के हाथ मंगवाकर मज़दूरों पर लगवाए लेकिन वे व्यर्थ हुआ।
  • उसने लकड़ी के हाथ बनवाकर मज़दूरों पर लगवाए लेकिन इससे कुछ न मिला।
  • उसने लोहे के हाथ बनवाकर मज़दूरों पर लगवाए लेकिन इससे मज़दूरों को जीवन से हाथ धोना पड़ा।

2. चार हाथ न लग पाने पर मिल मालिक की समझ में क्या बात आई?

उत्तर

चार हाथ न लग पाने पर मिल मालिक की समझ में आई कि यह प्रयास व्यर्थ है। इससे अच्छा है कि मज़दूरों की मज़दूरी कम करके नए मज़दूर इसी मज़दूरी में रख लो और अपना कार्य तेज़ी से करवाओ।

योग्यता विस्तार

1. आप यदि मिल मालिक होते तो उत्पादन दो गुना करने के लिए क्या करते?

उत्तर

यदि मैं मिल मालिक होता तो उत्पादन दो गुना बढ़ाने के लिए मज़दूरों को बोनस देता। ऐसे उपहार रखता, जिससे लोगों को काम करने के लिए प्रोत्साहन मिले। उनको ओवर टाइम देता। इसके अतिरिक्त उनकी हर सुख-सुविधा का ध्यान रखता। मुझे यकीन है कि इसके बाद मेरा उत्पादन दो गुना नहीं बल्कि चार गुना बढ़ जाता।

साझा

1. साझे की खेती के बारे में हाथी ने किसान को क्या बताया?

उत्तर

साझे की खेती के बारे में हाथी ने किसान को बताया कि वह उसके खेतों की रक्षा करेगा। बाद में दोनों फसल को आधा-आधा बाँट लेगें। उसने बताया कि उसके साथ साझा खेती करने का यह फायदा होगा कि जंगल के छोटे जानवरों से उसका खेत सुरक्षित रहेगा।

2. हाथी ने खेत की रखवाली के लिए क्या घोषणा की?

उत्तर

किसान अकेले खेती करने का साहस नहीं जुटा पाता था। वह पहले शेर, चीते, मगरमच्छ के साथ खेती कर चुका था, पर उसे कोई लाभ नहीं हुआ था। अबकी बार हाथी ने कहा कि अब वह उसके साथ खेती करे। इससे उसे यह लाभ होगा कि जंगल के छोटे-मोटे जानवर खेतों को नुकसान नहीं पहुँचा पाएँगे। अंतत: किसान इसके लिए तैयार हो गया। उसने हाथी से मिलकर खेत में गन्ना बोया। हाथी ने खेत की रखवाली के लिए पूरे जंगल में घूमकर यह डुग्गी पीटी कि अब गन्ने के खेत में उसका साझा है, इसलिए कोई जानवर खेत को नुकसान न पहुँचाए, नहीं तो अच्छा नहीं होगा। इस प्रकार गन्ने के खेत की रखवाली अच्छी प्रकार से हो गई।

3. आधी आधी फसल हाथी ने किस तरह बाँटी?

उत्तर

गन्ने की फसल पकने पर किसान हाथी को खेत पर बुला लाया। किसान चाहता था कि फसल आधी-आधी बाँट ली जाए। जब उसने हाथी को यह बात कही तो वह बिगड़ उठा। वह बोला, “अपने-पराए की बात मत करो। यह छोटी बात है। हम दोनों गन्ने के स्वामी हैं। अतः हम मिलकर गन्ने खाएँगे।” यह कहकर गन्ने का एक छोर हाथी ने अपने मुँह में ले लिया और दूसरा सिरा किसान के मुँह में दे द्यिया। गन्ने के साथ-साथ आदमी भी हाथी के मुँह की तरफ खिंचने लगा तो उसने गन्ना छोड़ दिया। इस प्रकार सारा गन्ना हाथी के हिस्से में आ गया।

योग्यता विस्तार

1. 'पंचतंत्र की कथाएँ' भी पढ़िए।

उत्तर

संस्कृत नीतिकथाओं में पंचतंत्र का पहला स्थान माना जाता है। यद्यपि यह पुस्तक अपने मूल रूप में नहीं रह गयी है, फिर भी उपलब्ध अनुवादों के आधार पर इसकी रचना तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व के आस- पास निर्धारित की गई है। इस ग्रंथ के रचयिता पं. विष्णु शर्मा है। पंचतंत्र को पाँच तंत्रों (भागों) में बाँटा गया है: मित्रभेद (मित्रों में मनमुटाव एवं अलगाव), मित्रलाभ या मित्रसंप्राप्ति (मित्र प्राप्ति एवं उसके लाभ), काकोलुकीयम् (कौवे एवं उल्लुओं की कथा), लब्धप्रणाश (हाथ लगी चीज (लब्ध) का हाथ से निकल जाना), अपरीक्षित कारक (जिसको परखा नहीं गया हो उसे करने से पहले सावधान रहें ; हड़बड़ी में कदम न उठायें)। पंचतंत्र की कई कहानियों में मनुष्य-पात्रों के अलावा कई बार पशु-पक्षियों को भी कथा का पात्र बनाया गया है तथा उनसे कई शिक्षाप्रद बातें कहलवाने की कोशिश की गई है।

2. 'भेड़ और भेड़िए' हरिशंकर परसाई की रचना पढ़िए।

उत्तर

एक बार एक वन के पशुओं को ऐसा लगा कि वे सभ्यता के उस स्तर पर पहुँच गए हैं, जहाँ उन्हें एक अच्छी शासन-व्यवस्था अपनानी चाहिए | और,एक मत से यह तय हो गया कि वन-प्रदेश में प्रजातंत्र की स्थापना हो | पशु-समाज में इस `क्रांतिकारी’ परिवर्तन से हर्ष की लहर दौड़ गयी कि सुख-समृद्धि और सुरक्षा का स्वर्ण-युग अब आया और वह आया |

जिस वन-प्रदेश में हमारी कहानी ने चरण धरे हैं,उसमें भेंडें बहुत थीं–निहायत नेक , ईमानदार, दयालु , निर्दोष पशु जो घास तक को फूँक-फूँक कर खाता है |

भेड़ों ने सोचा कि अब हमारा भय दूर हो जाएगा | हम अपने प्रतिनिधियों से क़ानून बनवाएँगे कि कोई जीवधारीकिसी को न सताए, न मारे | सब जिएँ और जीने दें | शान्ति,स्नेह,बन्धुत्त्व और सहयोग पर समाज आधारित हो |

इधर, भेड़ियों ने सोचा कि हमारा अब संकटकाल आया | भेड़ों की संख्या इतनी अधिक है कि पंचायत में उनका बहुमत होगा और अगर उन्होंने क़ानून बना दिया कि कोई पशु किसी को न मारे, तो हम खायेंगे क्या? क्या हमें घास चरना सीखना पडेगा?

ज्यों-ज्यों चुनाव समीप आता, भेड़ों का उल्लास बढ़ता जाता |
ज्यों-ज्यों चुनाव समीप आता, भेड़ियों का दिल बैठता जाता |
एक दिन बूढ़े सियार ने भेड़िये से कहा,“मालिक, आजकल आप बड़े उदास रहते हैं |”

हर भेड़िये के आसपास दो – चार सियार रहते ही हैं | जब भेड़िया अपना शिकार खा लेता है, तब ये सियार हड्डियों में लगे माँस को कुतरकर खाते हैं,और हड्डियाँ चूसते रहते हैं | ये भेड़िये के आसपास दुम हिलाते चलते हैं, उसकी सेवा करते हैं और मौके-बेमौके “हुआं-हुआं ” चिल्लाकर उसकी जय बोलते हैं |

तो बूढ़े सियार ने बड़ी गंभीरता से पूछा, “महाराज, आपके मुखचंद्र पर चिंता के मेघ क्यों छाये हैं?” वह सियार कुछ कविता भी करना जानता होगा या शायद दूसरे की उक्ति को अपना बनाकर कहता हो |
ख़ैर, भेड़िये ने कहा,“ तुझे क्या मालूम नहीं है कि वन-प्रदेश में नई सरकार बनने वाली है? हमारा राज्य तो अब गया |

3. कहानी और लघुकथा में अंतर जानिए।

उत्तर

कहानी और लघुकथा में अंतर इस प्रकार है-

  • कहानी के अंदर आरंभ, मध्य तथा अंत होता है। लघुकथा में ऐसा नहीं होता है।
  • कहानी में कथा का गठन तथा पात्रों का चरित्र-चित्रण होता है। लघुकथा में ऐसा नहीं होता है।
  • कहानी का आकार लघुकथा से बड़ा होता है।
  • लघुकथा संक्षिप्त होती है। कहानी लघुकथा की तुलना में बहुत बड़ी होती है।

Related questions

Welcome to Sarthaks eConnect: A unique platform where students can interact with teachers/experts/students to get solutions to their queries. Students (upto class 10+2) preparing for All Government Exams, CBSE Board Exam, ICSE Board Exam, State Board Exam, JEE (Mains+Advance) and NEET can ask questions from any subject and get quick answers by subject teachers/ experts/mentors/students.

Categories

...