रचना के चरणः
चरण 1: BC = 8 सेमी की एक रेखा खींचिए।
चरण 2: B पर एक समकोण बनाइयें और AB = 4 सेमी काट लें।
चरण 3: AC को मिला दें तो ∆ ABC दिया गया समकोण त्रिभुज है।
चरण 4: B से एक न्यूनकोण ∠CBY नीचे की ओर बनाइयें।
चरण 5: BY पर तीन बिंदुओं B1, B2, B3 इस प्रकार अंकित करें कि
BB1 = B1B2 = B2B3
चरण 6: B2C को मिला दें।
चरण 7: बिंदु B3 से B3D||B2C खींचे जो BC के बढ़े भाग को D पर काटे।
चरण 8: D से, DE || CA खींचे BA के बढ़े भाग को E पर काटे।
तब ∆EBD अभीष्ट त्रिभुज है।