रचना के चरणः
चरण 1: एक रेखा BC = 5 सेमी खींची।
चरण 2: B को केन्द्र मानकर’ 4 सेमी त्रिज्या का एक चाप खींचा।
चरण 3: पुन:C को केन्द्र मानकर 6 सेमी त्रिज्या का एक दूसरा चाप खींचा जो पहले चाप को बिन्दु A पर काटता है।
चरण 4: ∆ABC बनाने के लिए रेखाखण्ड AB तथा AC को मिलाया।
चरण 5: रेखाखण्ड BC के नीचे एक न्यूनकोण ∠CBX खींचा।
चरण 6: रेखाखण्ड BX तीन बिन्दुओं B1, B2, B3 को इस प्रकार चिन्हित किया कि
BB1 = B1B2 = B2B3चरण 7: B3C को मिलाया।
चरण 8: बिन्दु B2 से B2D ||B3C खींची जोकि रेखाखण्ड BC को बिन्दु D पर काटती है।चरण
चरण 9: बिन्दु D से, DE ||CA खींची जोकि AB को बिन्दु E पर काटती है।
अत: ∆EBD अभीष्ट त्रिभुज है।