रचना के चरणः
चरण 1: BC = 5 सेमी की एक रेखा खींचिए।
चरण 2: B पर एक समकोण बनायें और AB = 4 सेमी काट लें।
चरण 3: AC को मिला दें तो ∆ ABC दिया गया समकोण त्रिभुज है।
चरण 4: B से एक न्यूनकोण ∠CBY ‘नीचे की ओर बनायें।
चरण 5: BY पर 5 बिंदुओं B1, B2, B3, B4 तथा B, इस प्रकार अंकित करें कि BB1 = B1B2 = B2B3 = B3B4 = B4B5
चरण 6: B3C को मिला दे।
चरण 7: बिंदु B5 से B5D||B3C खींचे जो BC के बढ़े भाग को D पर काटे।
चरण 8: D से, DE || CA खींचे BA के बढ़े भाग को E पर काटे। तब ∆EBD अभीष्ट त्रिभुज है।